मध्य प्रदेश - एक परिचय
" मध्य प्रदेश" भारत का एक राज्य | भारत देश के ठीक मध्य में स्थित होने के कारण इसे भारत का हृदय भी कहा जाता है और इसी वजह से इसे "हृदय प्रदेश" भी कहा जाता है | इस राज्य को हृदय प्रदेश नाम हमारे देश के पूर्व प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा दिया गया था |
अन्य नाम- सोया स्टेट, टाइगर स्टेट , मध्य भारत, सेंट्रल प्रोविंस, नदियों का मायका |
भौगोलिक परिचय
मध्यप्रदेश राज्य एक भूआवेष्ठित राज्य है | इस राज्य की सीमा किसी भी अंतर्राष्ट्रीय सीमा को स्पर्श नहीं करती है | इस राज्य की सीमा भारत के पांच राज्यों को स्पर्श करती है |
स्थिति राज्य
उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश
दक्षिण -पूर्व छत्तीसगढ़
दक्षिण महाराष्ट्र
पश्चिम गुजरात
उत्तर- पश्चिम राजस्थान
यह राज्य भारत देश के 3,08,245 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है | इस राज्य की भौगोलिक स्थिति 21डिग्री 6' उत्तरी अक्षांश से 26 डिग्री 30' उत्तरी अक्षांश तक तथा 74डिग्री 9' पूर्वी देशांतर से 81डिग्री 48' पूर्वी देशांतर तक है | इस राज्य का विस्तार पूर्व से पश्चिम की ओर 870 किमी तथा उत्तर से दक्षिण की ओर 605 किमी है |
No comments